*महाकुंभ आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का प्रतिबिंब: योगी*

लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) सनातन धर्म को दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति बताते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुम्भ केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। एक निजी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री योगी ने बुधवार को कहा कि सनातन धर्म की तुलना किसी मत मजहब और संप्रदाय से नहीं हो सकती और इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन भी उतने ही प्राचीन हैं। देवासुर संग्राम के बाद अमृत की बूंदें चार पवित्र स्थलों प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में गिरीं। इन स्थानों पर महाकुम्भ के आयोजन भारत के ज्ञान, चिंतन और सामाजिक दिशा तय करने का अवसर रहे हैं। महाकुम्भ के आयोजन के दौरान भारत के ऋषि-मुनि एकत्र होकर उस समय की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंतन करते थे। यह आयोजन न केवल परंपरा का सम्मान है, बल्कि इसे भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना भी आवश्यक है। उन्होने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन भारत में विरासत और विकास के अद्भुत संगम का प्रतीक है। 2019 के प्रयागराज कुम्भ में यह देखा गया कि कैसे आधुनिक तकनीक, प्रबंधन और संस्कृति का सामंजस्य किया गया। यही प्रयास आने वाले महाकुम्भ में भी होगा। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर महाकुम्भ को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस आयोजन से न केवल देश के नागरिक, बल्कि दुनियाभर के लोग भी आकर्षित हो रहे हैं। यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर है। श्री योगी ने कहा कि महाकुम्भ राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत उदाहरण है। यह आयोजन जाति, पंथ और लिंग भेदभाव को समाप्त करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्षों में जो प्रगति की है, महाकुम्भ इसका सशक्त माध्यम बनेगा। यह भारत की समृद्धि, विरासत और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रमाण है। उन्होने कहा कि विदेशी जूठन खाने वाले लोग हमें बदनाम करने में लगे हैं। देश में जातिवाद का जहर घोलकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। राष्ट्रीय एकता और हिंदू एकता पर चर्चा करते हुए योगी ने कहा “ सनातन धर्म हमेशा शिखर पर रहा है। हिंदू एकता और राष्ट्रीय एकता एक-दूसरे के पूरक हैं। इतिहास गवाह है कि जब हम बंटे हैं, तो कमजोर हुए हैं, और जब एकजुट हुए हैं, तो अजेय बने हैं। इसीलिए मैंने पहले कहा था कि बंटोगे तो कटोगे और एक रहोगे तो नेक रहोगे।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग जाति और मजहब के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं। ये वही शक्तियां हैं जो भारत को कमजोर करने का षड्यंत्र रचती हैं। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है। आज यूपी का नागरिक पलायन नहीं कर रहा, माफिया और अपराधी कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन कब्जे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि वक्फ बोर्ड है या भू-माफियाओं का बोर्ड। हमारी सरकार ने वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है और एक-एक इंच जमीन की जांच करवा रही है। जिन लोगों ने वक्फ के नाम पर जमीन कब्जाई है, उनसे जमीन वापस ली जाएगी और गरीबों के लिए आवास, शिक्षण संस्थान और अस्पताल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुम्भ की परंपरा वक्फ से कहीं पुरानी है। सनातन धर्म की ऊंचाई आकाश से भी ऊंची और गहराई समुद्र से भी गहरी है। इसकी तुलना किसी मत या मजहब से नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि अगर भारत को समझना है, तो राम, कृष्ण और शिव की परंपरा को पढ़ो। जो नेता लोहिया जी के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने इनकी बातों को कभी नहीं समझा। उन्होंने अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि हमने अयोध्या को विकास और विरासत का केंद्र बनाया। जो लोग अयोध्या के विकास का विरोध कर रहे थे, उन्हें वहां जाने का नैतिक अधिकार नहीं है। संभल में धार्मिक स्थलों पर विवाद का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में श्रीहरि विष्णु का दसवां अवतार कल्कि का उल्लेख पुराणों में मिलता है। वहां धार्मिक स्थलों को तोड़कर कब्जा करने का प्रयास हुआ। हमारी सरकार ने न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की और दंगाइयों को सख्त संदेश दिया। धर्म परिवर्तन और घर वापसी के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि अगर कोई अंतर्मन से अपने धर्म में लौटना चाहता है, तो उसका स्वागत होना चाहिए। यह धर्म और परंपरा के प्रति जागरूकता का संकेत है।

  • Related Posts

    *सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या*

    लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं और मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा और सख्त फैसला…

    *युवक कुत्ते की तरह भौंक रहा है और लोगों को काटने के लिए भी दौड़ रहा है,,देखे वीडियो,सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खास खबर सियासत दर्पण न्यूज़,,गुजरात के बनासकांठा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां कुत्ता काटने के बाद रेबीज का इंजेक्शन नहीं लगवाने के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 0 views
    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

    *40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से काटकर की हत्या*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से काटकर की हत्या*

    *आदिवासी बुजुर्ग की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए एसडीएम के खिलाफ लोगों में उबाल*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 2 views
    *आदिवासी बुजुर्ग की हत्या के आरोप में हिरासत में लिए गए एसडीएम के खिलाफ लोगों में उबाल*

    *रायपुर कोषालय में गड़बड़ी का आरोप!*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 3 views
    *रायपुर कोषालय में गड़बड़ी का आरोप!*

    *हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियों का हैंडओवर अटका*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 6 views
    *हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियों का हैंडओवर अटका*

    *सोने की खदान दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 16, 2026
    • 6 views
    *सोने की खदान दिलाने के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी, आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार*

    You cannot copy content of this page