*महतारी वंदन योजना का फिर से फॉर्म भरा जायेगा: लक्ष्मी राजवाड़े,,,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में लाखों महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें महतारी वंदन योजना के पैसे नहीं मिल रहे। इस वजह से नहीं मिल रहे क्योंकि उन्होंने पिछले साल इसका फॉर्म नहीं भरा। अब ऐसी महिलाओं को फिर से मौका मिलने जा रहा है। फिर से पोर्टल शुरू करते हुए आवेदन मंगवाए जाएंगे और इसे लेकर मीडिया को जानकारी खुद प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा- हम फिर से फॉर्म जारी करने जा रहे हैं, ऐसी महिलाएं जिन्होंने पहली बार में आवेदन नहीं किया, जो छूट गईं, उन्हें फिर से मौका मिलेगा। उन्हें हर महीने योजना की राशि जारी की जाएगी। ये पूछे जाने पर कि ये कब होगा मंत्री ने जवाब में कहा कि निकाय चुनाव के बाद फिर से फॉर्म जारी किया जाएगा। मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक करके योजना को लेकर निर्देश देती दिखीं थीं। ये बैठक मंत्रालय में हुई। 38 हजार महिलाओं को नहीं मिल रही राशि मंत्री ने बताया कि इस वक्त 38 हजार के करीब औरतों को योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। इसमें अलग-अलग कारण सामने आए हैं, अकाउंट आधार से लिंक न होना या खाता बंद कर देना, दूसरा खाता शुरू करने की वजह से ये हो रहा है। इसमें हर प्रकरण को देखकर व्यवस्था ठीक करने और महिलाओं को पैसे दिए जाने पर विभाग ने काम शुरू कर दिया है। 25 हजार भी मिलेंगे औरतों को छत्तीसगढ़ की सरकार एक नई योजना शुरू कर चुकी है। महतारी वंदन में जिस तरह से महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए हर महीने आते हैं। नई योजना में महिलाओं को 25000 रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, ये राशि लोन के रूप में एकमुश्त दिए जाने का नियम है। इस योजना का नाम है ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’। इस योजना का फायदा उन महिलाओं को मिलेगा जिनका खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है। जिन महिलाओं को इस खाते में महतारी वंदन योजना की राशि मिलती है वो स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी औपचारिकता के बड़ी आसानी से बैंक से ले पाएंगी। राज्य ग्रामीण बैंक इस योजना को मॉनिटर करेगा। ये है महतारी वंदन योजना भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए देने का वादा किया था। इसे मोदी की गारंटी बताया गया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और शपथ लेने के 3 महीने के भीतर ही इस योजना पर काम शुरू हो गया था। सरकारी दावे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलते हैं। योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। सनी लियोनी को महतारी वंदन का पैसा बस्तर जिले के तालुर गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डाला था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड भी किया था। आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी था जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। कांग्रेस बोली पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के कुशासन में पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, अपात्रों पर इस सरकार की विशेष कृपा है। सत्ता के संरक्षण में योजनाओं में बंदरबाट के अनेकों मामले रोज़ उजागर हो रहे हैं। बिलासपुर जिले में परिवार में पति और बच्चों के साथ रह रही महिला को परित्यक्त पेंशन। अंबिकापुर में 40 साल की अपात्र महिला को वृद्धा पेंशन और महतारी वंदन दोनों। केवल सनी लियोनी ही नहीं महासमुंद जिले के घोड़ारी के सरकारी स्कूल की शिक्षिका को भी मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ लेकिन लाखों की संख्या में पात्र हितग्राहियों को तरह-तरह के बहाने बनाकर लाभ से वंचित किया गया है।

  • Related Posts

    *1500 करोड़ की परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  शहर के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग NH-49 के शेष हिस्से को फोरलेन बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के इस प्रमुख औद्योगिक…

    *“उठवा देंगे…” धमकी के बाद ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट घेराव*

    बालोद: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दियाबाती में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगाए जा रहे CCTV कैमरों का विरोध हिंसक रूप लेता नजर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *1500 करोड़ की परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 0 views
    *1500 करोड़ की परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार*

    *“उठवा देंगे…” धमकी के बाद ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट घेराव*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 0 views
    *“उठवा देंगे…” धमकी के बाद ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट घेराव*

    *डॉट बॉल्स का जादू: IPL के टॉप-5 मास्टर्स*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *डॉट बॉल्स का जादू: IPL के टॉप-5 मास्टर्स*

    *हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 1 views
    *हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर*

    *छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    You cannot copy content of this page