Home / राजधानी / *हुज़ूर ख्वाजा गरीब नवाज़ सरकार के उर्स के मौके पर रायपुर जिले की मस्जिदों मै लगा कलम का लंगर , ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया शिक्षा का संदेश।*

*हुज़ूर ख्वाजा गरीब नवाज़ सरकार के उर्स के मौके पर रायपुर जिले की मस्जिदों मै लगा कलम का लंगर , ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने दिया शिक्षा का संदेश।*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की रिपोर्ट

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,,अजमेर राजस्थान स्थित सुप्रसिद्ध सूफी संत हज़रत ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह गरीब नवाज़ का 813 वाँ उर्स मुबारक मनाया जा रहा है। अजमेर जिसे अजमेर शरीफ़ भी कहा जाता है में ख्वाजा साहब पर सभी धर्म के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। जहां दूर दराज़ से लोग पूरी अकीदत के साथ हर साल उर्स के मौके पर अपनी मुरादें लेकर आते हैं। हर साल जहां जायरीनों के लिए खाने पीने का लंगर लगाया जाता था इस बार ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने एक अलग संदेश के साथ कलम का लंगर लगाया है।

 

कलम का लंगर का मकसद बच्चों और युवाओं में शिक्षा को बढ़ावा देना है। आओ शिक्षा की ओर आओ तरक्की की ओर ये कलम के लंगर की दावत है। साथ ही माता पिता से भी ये गुजारिश कर रहे हैं कि एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाओ
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के रायपुर संभाग अध्यक्ष जनाब शाज़ी रशीद ने बताया कि हमारा मकसद युवाओं में शिक्षा को बढ़ावा देना है। कलम और किताब शिक्षा की मूलभूत जरूरत है, हम नहीं चाहते कि कोई बच्चा सिर्फ कलम या किताब के न होने से शिक्षा से दूर हो जाए। वहीं पढ़ने लिखने की अगर किसी बच्चे को ललक है तो हम उसको कलम देके उसका हौसला बढ़ाएंगे। हमारे ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक जनाब सैय्यद फैसल रिज़वी साहब तथा प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज साहब द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में ख्वाजा गरीब नवाज़ के उर्स मुबारक पर कलम का लंगर एक साथ लगाने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत हमने ख्वाजा साहब के दर से की थी। जहां मेरे साथ रायपुर संभाग संरक्षक हाजी गुलाम रसूल दादा भाई भी कलम के लंगर में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रायपुर जिला अध्यक्ष जनाब यासिर भाटी ने कहा हमारा मकसद मानवता की सेवा है। कलम के लंगर से हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। कलम के लंगर की सोच को मूर्त रूप देने मैं प्रदेश संरक्षक जनाब सैय्यद फैसल रिज़वी साहब, प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज साहब, प्रदेश उपाध्यक्ष जनाब हाजी जुबेर महमूद साहब, रायपुर संभाग संरक्षक जनाब हाजी गुलाम रसूल दादा भाई, रायपुर संभाग प्रभारी जनाब अलकाफ घनीवाला साहब, रायपुर संभाग अध्यक्ष जनाब शाज़ी रशीद साहब, रायपुर संभाग सचिव जनाब शाहबान खान साहब, रायपुर संभाग उपाध्यक्ष जनाब शहबाज़ खान साहब तथा पूरी ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की टीम को मुबारकबाद पेश करता हूं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page