Home / राजधानी / *रायपुर,गौ तस्करो पर कड़ी कार्यवाही की जाए, महानगर हुसैनी सेना ने एसपी को दिया ज्ञापन*

*रायपुर,गौ तस्करो पर कड़ी कार्यवाही की जाए, महानगर हुसैनी सेना ने एसपी को दिया ज्ञापन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर के गो तस्करों पर कार्यवाही की जाए
रायपुर में लगातार गो तस्करों के हौसले बुलंद है लगातार गौ तस्कर रायपुर के आउटरो में सरोना, मंदिर हसौद,उरला सिलतरा क्षेत्रों में गोडाउन रख ट्रकों से जानवरों की सप्लाई कर रहे है उक्त ट्रकों के चलाने परिवहन के लिए यूपी व अन्य प्रदेशों से बेरोजगार नौ जवानों को लाकर काम पे रखे है,इन लोगों की वजह से आरंग में तीन नौजवानों की मोबलिंचिंग के द्वारा हत्या हो गई, कल मोमिनपारा में भी भैंसे का मांस पकड़ाया जिन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाय ताकि दुबारा कोई ऐसा कृत्य न कर सके, कोई भी कार्यवाही अपराधियों पर पुलिस करे

 

पुलिस की भूमिका मै कोई भी अन्य गौसेवक संगठन कार्य न करे न हिं कानून को हाथों मै ले जिससे शहर का शांतिमय वातावरण खराब न हो | गौ तस्करों द्वारा 2 रोज पहले डी डी नगर थाना क्षेत्र रायपुरा चौक में स्थित ऑटो डील की दुकान संचालक शेख अमीर को दुकान के अंदर घुसकर गौ तस्करों ने मारपीट कर लूटपाट किए जिसकी वीडियो फूटेज भी है लेकिन fir अभी तक थाने वाले नहीं किए और उन गौ तस्करों पर डी डी नगर पुलिस मेहरबान है ,ऑटो डीलर ने कहा कि इनके द्वारा लोगो की गाड़ियां गौ तस्करी में इस्तेमाल के लिए मांगी जा रही थी वा इस्तेमाल की जा रही थी जिसपर विरोध किया कि इस गैर कानूनी कार्यों के लिए गाड़िया नहीं दिलवाऊंगा , तुम लोग झूठ बोलकर धोका देकर लोगों की गाड़ियों को गौतस्करी मै इस्तेमाल कर देते हो ऐसा पता चला है इस बात पर वो लोग भड़क कर हमला किए ऑटो डीलर पर ,इन सभी लोगो पर सख्त कार्यवाही करने की मांग रायपुर महानगर हुसैनी सेना मांग करती है आज sp रायपुर लाल उम्मेद सिंह जी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वाले में शेख अमीन, अरशद कुरैशी, सैयद नवेद अशरफ, शेख हफिजुद्दीन हफिज,अशफाक खान,शाहनवाज फरजान खान,मो रिजवान अहमद, पापू भाई, जफर इकबाल,मो अयाज,मो आकिब,मो याकूब

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page