*रायपुर में पति-पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) अधिकारियों ने जब दशरथ को रोकने की कोशिश की तो वह अपने कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया। रायपुर में पति-पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पति कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया, फिर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की है। हालांकि, कोई बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों दरअसल, पूरा विवाद मकान खाली करवाने से जुड़ा है। मंगलवार सुबह करीब 12 राजस्व अमला दशरथ सोना नाम के व्यक्ति का मकान खाली कराने पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक, एक परिवार अवैध तरीके से यहां रह रहा था। जिससे मकान पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दशरथ सोना और उसकी पत्नी ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के साथ उनकी बहसबाजी होने लगी। कोई बड़ी घटना होने से पहले ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने व्यक्ति को रोक दिया। इस बीच दशरथ सोना और उसकी पत्नी ने घर खाली करने का विरोध करते हुए खुद पर मिट्टी तेल छिड़क लिया। जिससे माहौल गरमा गया। अधिकारियों ने जब दशरथ को रोकने की कोशिश की तो वह अपने कच्चे मकान की छत पर चढ़ गया। उसने हाथ पर मिट्टी तेल की बोतल और माचिस भी पकड़ा हुआ था। हालांकि अफसरों के समझाने के बाद वह नीचे उतर गया। हंगामा को देखते हुए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस मामले को लेकर दशरथ सोना का कहना है कि, वो इस मकान में पिछले 34 सालों से रह रहा है। उसके पिताजी ने यह मकान खरीदा था। दशरथ ने कहा कि, उसे जबरन कोर्ट में हराया जा रहा है। वह अपने परिवार के साथ मकान में रहना चाहता है। उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। अफसरों को पैसा खिलाकर मकान से हटाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अधिकारियों कब्जा लेने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। इस मामले को लेकर रायपुर तहसीलदार पवन कोसमा का कहना है कि, उन्हें कलेक्ट्रेट के प्राधिकृत अधिकारियों के निर्देश के बाद मकान खाली करवाने पहुंचे थे। जिसके बाद मकान में रहने वाले लोगों ने विरोध किया है। फिलहाल टीम ने कब्जा लेने की कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। बताया गया कि मामला हाईकोर्ट में है।

  • Related Posts

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    00 सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई व शुभकामनाएं, कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया,…

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    ​सुशासन तिहार: मंत्री टंकराम वर्मा ने झुमका में ग्रामीणों को बांटी खुशियां ट्रैक्टर की चाबी और चेक पाकर खिले हितग्राहियों के चेहरे ​रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *विकास के नए युग की ओर पश्चिम बंगाल: साय का दृष्टिकोण*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री टंक राम वर्मा*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *प्लास्टिक पैकिंग नीति से शराब कारोबार में सप्लाई संकट*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर हादसा: वकील को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *रायपुर बवाल: 1000 से अधिक NSUI कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *ट्रैजिक क्रैश बालोद में, कार-बाइक टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत*

    You cannot copy content of this page