Home / राजधानी / *रायपुर में मां-बेटी मर्डर केस…14 दिन बाद भी सुराग नहीं,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर में मां-बेटी मर्डर केस…14 दिन बाद भी सुराग नहीं,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) 31 दिसंबर को रायपुर के धरसींवा इलाके में मां-बेटी की हत्या अब ब्लाइंड मर्डर केस बन गया है। 14 दिन बीतने के बाद भी हत्यारा अब तक फरार है। पड़ोसी और रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन कोई भी नतीजा नहीं निकला है। धरसींवा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम मामले में बेटी के मोबाइल नंबर का CDR निकलवाकर जांच कर रही है। जिससे यह साफ हो सके की बेटी की किसी से कोई बातचीत थी या नहीं। पुलिस को कॉल डिटेल में कई संदेही भी मिले हैं। इनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। धारदार हथियार से महिला के दोनों हाथों की नस काट कार जान ली गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक मां-बेटी के घर के करीब कोई भी सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है। जिससे कोई भी संदिग्ध घर के भीतर या वहां से बाहर निकलते दिख सके। इसके अलावा बेटी की लाश जिस नाले में मिली वहां भी CCTV कैमरे मौजूद नहीं होने से कुछ नजर नहीं आया। इस वजह से पुलिस केस में उलझ गई। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि, धारदार हथियार से महिला के दोनों हाथों की नस काट कार जान ली गई है। वहीं, 14 साल की लड़की को गला दबाकर मारा गया है। घर के अंदर जमीन और दीवार पर खून के छींटे मिले हैं। हमीदा की लाश बिस्तर के पास जमीन पर पड़ी हुई थी। घर के अंदर खून जमीन और दीवार पर मिला हैं। दरअसल, रायपुर-बिलासपुर हाइवे से लगी एक बस्ती में बच्ची और उसकी मां रहती थी। महिला के पति की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। 1 जनवरी को नाबालिग लड़की की लाश खमतराई इलाके के एक नाले में पड़ी मिली थी। वहीं दूसरे दिन 2 जनवरी को उसकी मां की लाश करीब 2 किलोमीटर दूर धरसींवा पुलिस स्टेशन एरिया में घर से बरामद की गई है। दोनों मां-बेटी रायपुर-बिलासपुर हाईवे से लगी एक बस्ती में रहते थे। बेटी की लाश देखकर रिश्तेदार उसकी मां को बताने गया था बताया जा रहा है कि, महिला के रिश्तेदार ने उसकी नाबालिग बेटी की लाश वॉट्सऐप पर देखी। वह उसकी मां को बताने के लिए घर पहुंचा। घर के भीतर अंधेरा था और से तेज बदबू आ रही थी। उसने घबराकर आसपास के 2-3 लोगों को बुलाया। सभी लोग अंदर घुसे तो मां की लाश बिस्तर के पास जमीन पर पड़ी हुई थी। इस मामले में धरसींवा पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम छानबीन कर रही है।नाबालिग बेटी की लाश नाले में मिली थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मां बेटी गरीबी में गुजारा कर रहे थे। उनके घर में बिजली नहीं थी। बिल जमा नहीं करने की वजह से कनेक्शन काट दिया गया था। हमीदा की बेटी फोन चार्ज करने के लिए पड़ोस में जाती थी। उस दिन भी बेटी ने फोन पड़ोसी के घर चार्ज पर लगाया था, लेकिन वापस लेने से पहले वारदात हो गई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page