*महादेव की तर्ज पर डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश, चार आरोपी गिरफ्तार,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) महादेव सट्टा एप की तर्ज पर अंबिकापुर में चल रहे डब्ल्यू 52 सट्टा गिरोह का राजफाश सरगुजा पुलिस ने किया है। मामले में शहर के ही चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सटोरिया फरार है। इनके पास से 73 मोबाइल (सिम युक्त), 234 एटीएम कार्ड, 77 सिम, 78 चेकबुक, 81 पासबुक, बार कोड स्कैनर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बही खाता बरामद किए गए हैं। आरोपितों द्वारा देश के 15 बैंकों की अलग- अलग शाखाओं में खाता खोलकर लेनदेन की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में सिर्फ बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के 30 खातों में ही 15 करोड़ के लेनदेन के प्रमाण मिल चुके हैं। शेष 14 बैंकों से संदिग्ध खातों और लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। यह रकम अरबों में होने का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो गया है कि आरोपितों द्वारा फर्जी तरीके से दूसरों के नाम पर देश के अलग-अलग शहरों के बैंकों में खाता खोलकर लेनदेन किया जाता था। अंबिकापुर के एक व्यक्ति का खाता सिकंदराबाद के एक बैंक में खोलकर राशि अंतरण किया जा चुका है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर के जयस्तंभ चौक निवासी सुधीर गुप्ता द्वारा अपने घर में सट्टा का धंधा किया जा रहा है। इस जानकारी पर सीएसपी रोहित शाह (आइपीएस) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। सुधीर गुप्ता तो नहीं मिला लेकिन ऑनलाइन सट्टे में शामिल अन्य आरोपी पकड़ में आ गए। कमरे की तलाशी में बैंकों से जुड़े कार्ड सहित ऑनलाइन राशि जमा करने के सामान मिले। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक लाख 54 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपितों द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर बैठकर आनलाइन सट्टा का धंधा किया जा रहा था। कुछ महीनों से इन्होंने जयस्तंभ चौक को अपना ठिकाना बनाया था।

  • Related Posts

    *तमनार के जंगलों में अफीम की अवैध खेती का खुलासा*

    रायगढ़: (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में…

    *डीआरजी और बस्तर फाइटर्स ने बदली पूरी रणनीति*

    जगदलपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) बस्तर के घने जंगल, जो कभी माओवादियों के लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना और ताकत का प्रतीक थे, अब उनके खिलाफ ही जाल बन चुके हैं। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    You cannot copy content of this page