*रायपुर,बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान 17 जनवरी को हो सकता है। 16 जनवरी को प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर आ रहे हैं। जबकि अगले दिन चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का दौरा है। उसी दिन एक बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी जानकारी के मुताबिक 18 जनवरी को निकाय और पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। लिहाजा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी इसके बाद होगा। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही निकाय और पंचायत चुनाव होंगे। बीजेपी छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक अध्यक्ष मनोनित करने की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन नामों की चर्चा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े प्रदेश अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा तेज है। अगर किरण सिंहदेव को रिपिट नहीं किया जाता तब धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा, विक्रम उसेंडी और नारायण चंदेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष किसी ओबीसी वर्ग के ही वरिष्ठ नेता को ही बना सकती है। किरण सिंह देव को राज्य सरकार में मंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा है। सिंह देव 30 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं। युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे और 2009 से 14 के बीच जगदलपुर महापौर भी रहे हैं और पहली बार विधायक बने हैं। इसके बावजूद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष पद में नई नियुक्ति के बाद किरण सिंह देव को मंत्री बनाया जा सकता है। नए चेहरे को भी मिल सकती है, जिम्मेदारी बीजेपी के फैसले चर्चाओं से अलग चौंकाने वाले रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी ऐसा ही कोई फैसला लिया जा सकता है। बीजेपी ने 37 में 33 जिला अध्यक्षों को बदल दिया है। नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। जबकि मंडल अध्यक्षों के मनोनयन में भी कई नए चेहरों को मौका मिला है। ऐसे में किसी नए चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

  • Related Posts

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) फिल्म धुरंधर के एक सीन को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी…

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर नगर निगम ने राजस्व वसूली में लापरवाही पर अपने ही विभाग के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कम वसूली को लेकर जोन 8, 9 और 10…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 4 views
    *ईद खुशियों का त्योहार सादगी से मनाये और मज़लूमों को दुआओं में न भूलें – सैय्यद अशरफ़ किछौछवी*

    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *‘धुरंधर’ में नोटबंदी सीन पर दीपक बैज ने उठाए सवाल*

    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर निगम ने अपने ही विभाग को थमाया नोटिस*

    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में BP मशीन में छिपाकर कोरियर से मंगाई कोकीन*

    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *रायपुर में युवती से 6.30 लाख ठगे*

    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    • By SIYASAT
    • March 20, 2026
    • 3 views
    *महिला की आवाज में करते थे करोड़ों की ठगी*

    You cannot copy content of this page