*रायपुर,छत्तीसगढ़ में आज से फिर ठंड लौटेगी*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में आज से फिर ठंड लौटेगी। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के साथ अब उत्तर से ठंडी हवा आने लगेगी, जिससे रात का तापमान लुढ़केगा। अंबिकापुर और कोरिया गुरुवार को सबसे ठंडा रहा, यहां रात का पारा 9.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दिन का तापमान 22 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 3 डिग्री कम था। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान कम रहा, जिससे दिन में ठिठुरन रही। मैनपाट में मौसम साफ होने लगा है। सुबह हल्की धुंध रही। प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान की स्थिति। रायपुर में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड पिछले 3-4 दिनों से बादल छाए रहने के कारण दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक पहुंच गया है। जिससे ठंड कम हो गई है। वहीं आज से बादल छंटने लगेंगे और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इससे अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब ठिठुराने वाली ठंड पड़ने के आसार नहीं है। पारा कम जरूर होगा लेकिन उतार चढ़ाव जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक नहीं पहुंचेगा। प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे उत्तर से ठंडी हवाओं का आना बंद हो गया है। आज से सिस्टम का असर कम होने से हवा में नमी खत्म होगी और उत्तरी हवाएं आएंगी। इससे सुबह और रात को ठंड बढ़ेगी। तीन चार दिन उसी तरह के हालात रहेंगे। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। प्रदेशभर में लगभग यही स्थिति रहेगी।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर  रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु बिरगांव निगम के पार्षद इकराम अहमद ने जानकारी देते…

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में हुई नियुक्तियां रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। दीपेश कृपाल को रायपुर शहर जिलाध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,पंडरिया हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी,उपचार के दौरान घायल आरजू अली की मृत्यु*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *रायपुर,,दीपेश कृपाल बने आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर अध्यक्ष*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *राजनीति की नई कहानी: बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई, नोटिस और समीक्षा बैठक*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *धार्मिक टिप्पणी ने जन्म दिया बवाल, दुर्ग में प्लेसमेंट कर्मी की पिटाई*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    *छत्तीसगढ़ में विधायक ने निकाली भड़ास, कहा – जनता का गुस्सा बड़े-बड़ों को झकझोर देता है*

    You cannot copy content of this page