Home / राजधानी / *रायपुर,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन 100 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा में करवाईगी,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन 100 मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा में करवाईगी,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शनिवार को अंजुमन स्कूल कंपाउंड सीड्स स्कूल शास्त्री मार्केट रायपुर में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 लोगों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें से 100 मरीजों को मोतियाबिंद पाया गया,जिनका निःशुल्क ऑपरेशन श्री बालाजी हॉस्पिटल मोवा में किया जाएगा।

 

 

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक जनाब सैय्यद फैसल रिज़वी ने बताया कि, हम हर साल हुज़ूर पाक की आमद की खुशी में रक्त दान शिविर का आयोजन करते हैं। इस बार हमने नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें हमारी कोशिश थी की हम 500 मोतियाबिंद के मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन करवाएं। हमारा ये आयोजन हर मजहब के लोगों के लिए था। केवल मानवता की सेवा के लिए था। हमारे इस आयोजन में सिख समाज से, सतनामी समाज, ईसाई समाज से तथा और भी धर्म के मानने वाले लोग शामिल हुए और हमारा हौसला अफजाई की।

प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज साहब ने बताया की श्री बालाजी हॉस्पिटल के सहयोग हम इतना बड़ा आयोजन करने में सफल रहे। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना इस पंक्ति को हमने इस आयोजन के लिए अपना मूल मंत्र माना है और पूरे इंसानियत के लिए हमने ये शिविर लगाया है। शिविर मे नज़र हुसैनी साहब , हाशिम साहब,रफीक खान साहब, एम के गौरी साहब, अब्दुल कलीम साहब,जनाब शेख गुलाम रसूल साहब (दादा भाई), मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बालाजी हॉस्पिटल की तरफ से डॉ . नेहा पाण्डेय (रेटीना सापेशलिस्ट)
डॉ.हराप्रिया साहू,सुनील साहू जी, वीरेंद्र खुटे जी, सुनील वर्मा जी और उनकी टीम मौजूद रही.

कार्यक्रम को सफल बनाने प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जुबेर महमूद साहब, रायपुर संभाग प्रभारी जनाब अल्काफ गानीवाला, रायपुर संभाग अध्यक्ष जनाब शाज़ी राशिद साहब, संभाग उप अध्यक्ष शाहबाज़ खान,संभाग सचिव जनाब शाहबान खान, प्रदेश मीडिया प्रभारी जनाब सैय्यद फैसल इमाम, जनाब कलीम साहब,रायपुर जिला अध्यक्ष जनाब यासिर भाटी,हमशिरा जिला अध्यक्ष नूरजहां बाजी, , शरीफ साहब,सईद साहब मोहम्मद अजैन तथा आसिफ भिंसरा का विशेष योगदान रहा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page