*हर बूथ पर भाजपा के 370 वोट बढ़ाएं कार्यकर्ता :मोदी*

नयी दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं का शनिवार को आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को 370 से अधिक सीटें जिताने के लक्ष्य को एक आंकड़ा नहीं, बल्कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि समझ कर प्राप्त करें। श्री मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ के पहले पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह भी आह्वान किया कि हर बूथ पर भाजपा के 370 वोट बढ़ाएं। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने संवाददाताओं को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के बिन्दुओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को 370 और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 पार पहुंचाने का लक्ष्य मात्र एक आंकड़ा नहीं है। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू -कश्मीर को भारत का अटूट एवं अविभाज्य अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। हर कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आगे आए और इसे एक आंकड़े के रूप में नहीं, बल्कि श्रद्धांजलि के रूप में लें। श्री तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भाजपा और राजग जो सीटें लड़नी है, उनके उम्मीदवार की घोषणा कर दी और वह उम्मीदवार है – कमल का फूल। उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता कमल को जिताने के लिए कमर कस लें। जिन लोगों को केंद्र या राज्य की सरकारों की योजनाओं का लाभ मिला है, उनसे 100 दिनों में संपर्क करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार प्राप्त वोटों में कम से कम 370 वोटों की वृद्धि करें। उन्होंने कहा कि जो प्रथम बार के वोटर हैं, उन्हें पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें बल्कि माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें। श्री तावड़े ने कहा कि केंद्र में 10 साल के शासन के साथ ही स्वयं श्री मोदी के संवैधानिक शासनाध्यक्ष के रूप में 23 साल पूरे हो गए हैं और पूरे कालखंड में उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। यह बात जनता तक पहुंचानी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष तू-तू मैं-मैं की राजनीति करेगा और अनावश्यक आरोपों का कीचड़ उछालेगा। लेकिन हमें गरीब कल्याण के कामों से लेकर विकास की उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करना है। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि 10 साल के विकास की यात्रा अभूतपूर्व रही है। सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास के आधार पर काम किया गया है। गांव चलो अभियान में 7.5 लाख गांवों में सफलतापूर्वक पहुंचा। दस दशमलव 46 लाख बूथों में से 8.5 लाख बूथ तक पहुंच पाए। एक सौ 61 हारी हुई सीटों पर केन्द्रीय मंत्रियों के 430 प्रवास हुए हैं।

  • Related Posts

    *15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया।*

    साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे; अचानक लौटा तो घरवाली ने किया ये हश्र मथुरा,, सियासत दर्पण न्यूज,बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले…

    *शीतला माता मंदिर में भगदड़ से आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत, छह से ज्यादा घायल*

    नालंदा :(सियासत दर्पण न्यूज़)  बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति *

    *खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति *

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *बिहान योजना से सशक्त हुई महिलाएं, बैंक सखी बन संज्योति चौहान ने बनाई आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ*

    *छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी जिसने देश को मेडल दिलाया, नौकरी न मिलने पर अब चाय बेचकर परिवार चला रहा*

    *छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी जिसने देश को मेडल दिलाया, नौकरी न मिलने पर अब चाय बेचकर परिवार चला रहा*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित होगी*

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड: 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद दोबारा आयोजित होगी*

    You cannot copy content of this page