Home / National / *महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने का इंतजाम करे सरकार: अखिलेश*

*महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने का इंतजाम करे सरकार: अखिलेश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

लखनऊ । (सियासत दर्पण न्यूज़) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से अपील की है कि वह महाकुंभ में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के भोजन और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करे। श्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा “ उप्र सरकार को महाकुंभ में फँसे लोगों के राहत के लिए व्यवस्था संबंधित सुझाव दे रहा हूं। भोजन-पानी के लिए जगह-जगह दिन-रात ढाबे खोलने और भंडारों के आयोजन की अपील की जाए। प्रदेश भर से मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ़ को स्वयं सेवी लोगों के दुपहिया वाहनों के माध्यम से दूरस्थ इलाक़ों में फँसे लोगों तक पहुँचाने की व्यवस्था हो। महाकुंभ के आस-पास और प्रदेश भर में मीलों तक फँसे वाहनों को पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ⁠दवाई की दुकानों को दिन-रात खोलने की अनुमति दी जाए। ⁠लोगों को कपड़े और कंबल दिये जाए।” उन्होने कहा “ जहाँ हज़ारों करोड़ रूपये प्रचार पर और दुर्घटना की ख़बरें दबाने के लिए बहाए जा रहे हैं वहाँ पीड़ितों के लिए कुछ करोड़ ख़र्च करने से सरकार पीछे क्यों हट रही है।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page