*12 लाख में BSF कॉन्स्टेबल की नौकरी का सौदा*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) 12 लाख में BSF कॉन्स्टेबल की नौकरी का सौदा हुआ है। पुलिस ने 9 अभ्यर्थियों को रिमांड पर लिया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में आरक्षक की नौकरी के लिए दलालों ने अभ्यर्थियों से 12 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके बदले में उन्हें न तो लिखित परीक्षा देनी थी और न ही फिजिकल टेस्ट पास करना था।सीधे लेटर ले जाकर जॉइनिंग करना था। यह खुलासा ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे छत्तीसगढ़ के 9 फर्जी अभ्यर्थियों ने पूछताछ में किया है। इन्हें 21 से 25 जनवरी के बीच पकड़ा गया है। पुलिस ने उन्हें 11 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। दरअसल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों में आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई थी। फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और बायोमैट्रिक जांच होनी थी। इसी दौरान ये फर्जी कैंडिडेट पकड़ में आ गए। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि दलालों ने BSF ट्रेनिंग सेंटर में आरक्षक की एक पोस्ट के लिए हर अभ्यर्थी से 12-12 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके लिए BSF के रायपुर (छत्तीसगढ़) से जॉइनिंग लेटर आए थे, ये बिल्कुल ऑरिजनल थे। हालांकि, ये उन अभ्यर्थी के थे, जो लिखित और फिजिकल पास कर चुके थे। एजेंट को रुपए देने के लिए एक अभ्यर्थी ने अपनी एक बीघा जमीन बेच दी। एक ने ऑटो बेचकर एडवांस चुकाया है। अब ग्वालियर पुलिस इन फर्जी अभ्यर्थी से लेकर दलाल और रायपुर सेंटर से जॉइनिंग लेटर जारी होने के बीच की कड़ियां खंगाल रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर की रिपोर्ट “आखिरी उम्मीद भी हम बनेंगे” के संकल्प के साथ शुरू हुई यह संस्था मुख्य रूप से आपातकालीन चिकित्सा सहायता और गरीबों के स्वास्थ्य पर…

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    सावित्री बाई फुले शिक्षक राष्ट्रीय महासंघ द्वारा रायपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया श्वेता ठाकुर संभाग अध्यक्ष के इकाई के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने दायित्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page