Home / राजधानी / *रायपुर गुढ़ियारी में बेकाबू मेटाडोर ने 4 लोगों को मारी टक्कर*

*रायपुर गुढ़ियारी में बेकाबू मेटाडोर ने 4 लोगों को मारी टक्कर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर ।  (सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर ने चार लोगों को टक्कर मारी है। यह लोग सड़क किनारे एक ठेले में चाट खा रहे थे। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी मेटाडोर ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। यह पूरी घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक की है। रायपुर में बुधवार शाम 4:30 के करीब अशोक नगर की तरफ से भारत माता चौक के करीब एक तेज रफ्तार मेटाडोर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। चौक के करीब आने के बाद उसने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। फिर वहां पास ही खड़े एक चाट के ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद वह एक के बाद एक चार लोगों को टक्कर मारकर किनारे में जाकर रुक गया। इस घटना के दौरान आसपास भारी भीड़ भी मौजूद थी। उन्होंने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर गुढ़ियारी पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page