Home / राजधानी / *60 लाख की डकैती, करीबी निकला मास्टरमाइंड*

*60 लाख की डकैती, करीबी निकला मास्टरमाइंड*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में 60 लाख की डकैती केस में पीड़ित का एक करीबी ही डकैती का मास्टरमाइंड निकला। खुलासे से पहले ही ये इनपुट मिल गए थे। अब पुलिस ने भी इसी बात का खुलासा करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 59 लाख 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का करीबी है। उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है। इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भागे हैं। रायपुर में दिनदहाड़े 5 लोगों ने 60 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। प्रॉपर्टी विवाद के बाद करीबियों पर था शक पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक करीबियों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी। महिला आरोपी का नाम नेता त्रिपाठी है। जो पीड़ित के दोस्त की पत्नी है।महिला आरोपी का नाम नेता त्रिपाठी है। जो पीड़ित के दोस्त की पत्नी है। रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71 साल), रजनी वेल्लू (67 साल) और मनोहर वेल्लू (70 साल) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है। रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दिन दिनदहाड़े करीब 20 मिनट के अंदर 65 लाख की डकैती की वारदात हुई है। यह डकैती खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में हुई। डकैत कमांडो ड्रेस पहनकर घर के भीतर घुसे। बुजुर्गों को पिस्टल अड़ाकर बंधक बना लिया। फिर डराने के लिए नकली इंजेक्शन लगाया। इस दौरान उन्होंने लाल सलाम कहते हुए कहा कि हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। कार से उतरते हुए 5 डकैत CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। जिसमें एक महिला भी थी। पांचों डकैतों ने प्रेमा वेल्लू (71 साल), रजनी वेल्लू (67 साल) और मनोहर वेल्लू (70 साल) को बंधक बनाकर डकैती की। यह तीनों आपस में भाई-बहन है साथ रहते हैं और किसी ने शादी नहीं की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page