*TS सिंहदेव बन सकते हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) कांग्रेस संगठन में जल्द बड़ा फेरबदल होने की चर्चा हो रही है। भूपेश बघेल इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि OBC चेहरे को संगठन में शामिल किया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है। वहीं, टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। भूपेश बघेल गुरुवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है। गुरुवार को भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो गए हैं। हांलाकि मिलने वाली जिम्मेदारियों को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा दिल्ली में हाईकमान से मिलेंगे बघेल बघेल प्रदेश में पार्टी का कद्दावर OBC चेहरा हैं। दिल्ली में बघेल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें तय हो सकता है कि बघेल को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है। टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल दोनों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। समीकरण जो बदलाव की वजह बन रहे इस समय कई समीकरण बदलाव की वजह बन रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में बड़े नेताओं के बीच खींचतान को खत्म करने और एकता बहाल करने के मकसद के लिए ये बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

  • Related Posts

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, खमतराई थाना अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. पकड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page