Home / राजधानी / *कांग्रेस नेता ने बीच सड़क काटा केक,SSP ने जिलाध्यक्ष समेत 10 को पकड़ा*

*कांग्रेस नेता ने बीच सड़क काटा केक,SSP ने जिलाध्यक्ष समेत 10 को पकड़ा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर  (सियासत दर्पण न्यूज़)  सुंदर नगर चौक में बीच सड़क केक काटकर कांग्रेस नेता ने बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान कई गाड़ियों की लाइन लग गई। रायपुर में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बीच सड़क केक काटकर जन्मदिन मनाया। नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के समर्थकों ने रविवार रात करीब 20 मिनट तक आतिशबाजी की और फिर हंगामे के बीच केक भी काटा। इस बीच लोग परेशान होते रहे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पहले जयस्तंभ चौक पर केक काट रहे थे, जहां से CSP अमन झा ने उन्हें चेतावनी देकर भगाया। इसके बाद यूथ कांग्रेस नेता भक्कू अपने समर्थकों के साथ सुंदर नगर चौक पर चले गए। यहां से SSP लाल उमेद ने जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जन्मदिन मनाते यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू और कार्यकर्ता। गश्ती पर निकले SSP ने लगाई फटकार, अरेस्ट किया रविवार रात 12 बजे यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ता सुंदर नगर चौक पर बीच सड़क आतिशबाजी कर केक काट रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों ने डायल 112 को कॉल कर इसकी शिकायत की, लेकिन वहां डायल 112 की टीम नहीं पहुंची। इस दौरान SSP लाल उमेद गश्त पर निकले थे। उन्होंने आतिशबाजी और शोर-शराबे को देखकर तत्काल अपनी गाड़ी रोकी। जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप समेत सभी से पूछताछ की। सभी आरोपियों को फटकार लगाई। साथ ही सभी को मौके से अरेस्ट किया। SSP लाल उमेद ने बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट करते जिला अध्यक्ष समेत 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बड़ा सा केक लेकर बीच सड़क पर काटते दिखे कांग्रेसी वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेसी एक बड़ा सा केक लेकर बीच सड़क पर काट रहे थे। साथ ही जमकर आतिशबाजी कर रहे थे। उनके साथ मौजूद अन्य लोग शोर-शराबा भी करते रहे। इस दौरान सड़क से आने-जाने वालों को परेशानी हुई।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page