*कवासी लखमा की आज कोर्ट में पेशी*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की आज कोर्ट में पेशी होगी। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की आज न्यायिक रिमांड खत्म हो गई है। रायपुर के स्पेशल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी होगी। कुछ देर बाद कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कवासी लखमा की फिर से न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की जा सकती है। ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय पैरवी करेंगे, तो वहीं लखमा के वकील फैजल रिज़वी पक्ष रखेंगे। शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के 7 दिन बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ED ने 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी। ED का आरोप है कि, पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक कवासी लखमा सिंडिकेट के अहम हिस्सा थे। लखमा के निर्देश पर ही सिंडिकेट काम करता था। इनसे शराब सिंडिकेट को मदद मिलती थी। वहीं, शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे छत्तीसगढ़ में FL-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। ED का दावा है कि लखमा को आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया। कमीशन के पैसे से बेटे का घर बना, कांग्रेस भवन निर्माण भी ED के वकील सौरभ पांडेय ने बताया कि, 3 साल शराब घोटाला चला। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपये मिलते थे। इस दौरान 36 महीने में लखमा को 72 करोड़ रुपये मिले। ये राशि उनके बेटे हरीश कवासी के घर के निर्माण और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में लगे। ईडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। शराब सिंडिकेट के लोगों की जेबों में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई भरी गई।

  • Related Posts

    *दुष्कर्म आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई, निगम-पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित के अवैध कब्जे पर सोमवार को बुलडोजर चला। पुलिस और नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को भिलाई-तीन थाना…

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 350 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इस सूची में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुष्कर्म आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई, निगम-पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय*

    *दुष्कर्म आरोपी के अवैध मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई, निगम-पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय*

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    *असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला*

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    *महिला कांग्रेस को मई अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष*

    *महिला कांग्रेस को मई अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष*

    You cannot copy content of this page