Home / राजधानी / *कांग्रेसी पार्षद के विजय जुलूस में फायरिंग*

*कांग्रेसी पार्षद के विजय जुलूस में फायरिंग*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में कोटा इलाके में मंगलवार रात को गोली चली है। बताया जा रहा है कि, शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड-23 से कांग्रेस के जीते पार्षद रोनिता प्रकाश जगत विजय जलूस निकल रहा था। तभी शोरगुल से परेशान ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से फायरिंग कर दी। इस दौरान पास में खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर के कमर में एयरगन का छर्रा लग गया, जिससे उनकी कमर के पास का मांस फट गया। देर रात इलाज के लिए कार्यकर्ता को रायपुर के एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई। एकेडमी के संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। जानकारी की मुताबिक, ओशियन डिफेंस एकेडमी के संचालक नंदकिशोर कांग्रेस पार्षद के विजय रैली के शोर से परेशान हो रहा था। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उसकी बहस भी हुई थी। रैली खत्म होने के बाद सभी कार्यकर्ता पास के मैदान में खाना खा रहे थे। तभी अचानक एयरगन की गोली कांग्रेस कार्यकर्ता को जा लगी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ओशियन एकेडमी पर किया पथराव। घटना के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ओशियन एकेडमी पर पथराव किया। पथराव से कारण एकेडमी के खिड़कियों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। पुलिस को सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंची और एकेडमी के संचालक को हिरासत में लिया है। आजाद चौक सीएसपी अमन झा ने बताया कि, इस मामले में जांच की जा रही है। घटना से जुड़ी सभी जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित का बयान लिया गया है। वहीं एकेडमी के संचालक को भी हिरासत में लिया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page