Home / राजधानी / * त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : 20 फरवरी को द्वितीय चरण तथा 23 फरवरी को तृतीय एवं अंतिम चरण का होगा मतदान*

* त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2025 : 20 फरवरी को द्वितीय चरण तथा 23 फरवरी को तृतीय एवं अंतिम चरण का होगा मतदान*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कल द्वितीय चरण में 46 लाख 83 हजार से अधिक मतदाता करेंगें मतदाधिकारी का उपयोग
9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाये गये है

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु 17 फरवरी को प्रथम चरण का मतदान एवं परिणाम की घोषणा की जा चुकी है। कल 20 फरवरी को द्वितीय चरण तथा 23 फरवरी को तृतीय एवं अंतिम चरण का मतदान होगा। पूरे राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11 हजार 671 एवं वार्ड (पंच) के 1 लाख 60 हजार 161 सहित कुल 1 लाख 75 हजार 258 पदों के लिए तीन चरणों में निर्वाचन संपन्न हो रहा है। जिसमें 78 लाख 20 हजार 202 पुरूष मतदाता, 79 लाख 92 हजार 184 महिला मतदाता एवं 194 अन्य मतदाता सहित कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि पंच पदों के 68 और सरपंच पद के 01 स्थान के लिये सभी नामनिर्देशन पत्र खारिज हो गये है। पंच पद के 74 हजार 310, सरपंच पद के 448, जनपद पंचायत सदस्य के 41 और जिला पंचयत सदस्य के 01 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस प्रकार प्रदेश के समस्त जिलो के लिए कुल पंच पद के 85 हजार 188, सरपंच पद के 11 हजार 181, जनपद पंचायत सदस्य के 2 हजार 932 और जिला पंचायत सदस्य के 432 स्थानों पर तीन चरणों में निर्वाचन हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान हेतु 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाये गये है। 26 हजार 988 पंच पद हेतु, 3 हजार 774 सरपंच पद हेतु, 899 जनपद सदस्य हेतु एवं 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण में मतदान किया जायेगा। पंच पद के 65 हजार 716, सरपंच पद के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के 699 अभ्यर्थी द्वितीय चरण में निर्वाचन लड़ रहे हैं। द्वितीय चरण में 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला एवं 87 अन्य सहित कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदान करेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page