*हाईकोर्ट ने बिना मान्यता विवाह कराने वाले संस्थानों को जारी किया नोटिस*

बिलासपुर. (सियासत दर्पण न्यूज़) हाईकोर्ट में आर्य समाज के नाम पर संचालित संस्थानों से जुड़ी याचिका पर आज सुनवाई हुई. बिना किसी संबंद्धता के आर्य समाज के नाम का इस्तेमाल कर अवैध रूप से विवाह कराने वाले सस्थानों को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है. छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से इस मामले में याचिका दायर की गई है. याचिका में बताया गया कि रजिस्ट्रार, फर्म और सोसायटी ने छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 का उल्लंघन करते हुए कई संस्थाओं का पंजीकरण किया है. ये संस्थाएं धन कमाने के उद्देश्य से समाज शब्द का अवैध रूप से इस्तेमाल करते हैं. आर्य समाज के नियमों और सिद्धांतों का इन संस्थानों में पालन नहीं किया जाता है. ना ही हवन, सत्यसंध के कार्यक्रम होते हैं और ना ही गुरकुल से उपाधि प्राप्त कोई पुरोहित होता है. जिसके बाद हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी जवाब तलब किया है.

  • Related Posts

    *’ मरीजों की सेहत से समझौता नहीं’ – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

    स्वास्थ्य मंत्री का मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में औचक निरीक्षण रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को शासकीय सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ का औचक निरीक्षण…

    *बस्तर में माओवादी शक्ति घटकर सिर्फ 10 सक्रिय सदस्य तक सीमित, बसव और हिड़मा के बाद ढहता किला*

    जगदलपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  चार साल पहले जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माओवादी हिंसा के समूल अंत की समयसीमा तय की थी, तब इस घोषणा को लेकर कई तरह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *मल्टीलेवल पार्किंग में पेट्रोल-पार्ट्स चोरी की वारदात, चोर फिर सक्रिय*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 0 views
    *मल्टीलेवल पार्किंग में पेट्रोल-पार्ट्स चोरी की वारदात, चोर फिर सक्रिय*

    रायपुर में हाईटेंशन टावर पर ग्रामीण ने किया चढ़ाई, मचा हड़कंप

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    रायपुर में हाईटेंशन टावर पर ग्रामीण ने किया चढ़ाई, मचा हड़कंप

    *विधानसभा घेराव की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *विधानसभा घेराव की रणनीति पर कांग्रेस की बैठक*

    *गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों में लगी लंबी लाइनें*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 1 views
    *गैस सिलेंडर के लिए मची मारामारी, एजेंसियों में लगी लंबी लाइनें*

    *रेलवे स्टेशन के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 3 views
    *रेलवे स्टेशन के कैफे में बर्थडे पार्टी के दौरान हंगामा*

    *तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला विधानसभा में गूंजा*

    • By SIYASAT
    • March 16, 2026
    • 4 views
    *तीन छात्राओं के गर्भवती होने का मामला विधानसभा में गूंजा*

    You cannot copy content of this page