Home / छत्तीसगढ़ / *प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर*

*प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोंडागांव. (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को 108 की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. यह हादसा नेशनल हाईवे 30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, एक्सयूवी में 6 लोग सवार होकर बेंगलुरू से प्रयागराज जा रहे थे. इस दौरान केशकाल क्षेत्र के बड़े मोड़ के पास कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से फरसगांव अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा कि सभी एक ही परिवार के हैं और बेंगलुरू के रहने वाले हैं.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page