Home / राजधानी / *रायपुर, स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई: 18 वर्षीय युवती का सिर धड़ से हुआ अलग,दो लड़कियां घायल,*

*रायपुर, स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई: 18 वर्षीय युवती का सिर धड़ से हुआ अलग,दो लड़कियां घायल,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। इस हादसे युवती का सिर धड़ से अलग हो गया।

टिकरापारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी की संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। संतुलन खोने से बाइक सड़क में लगे डिवाइडर से टकरा गई।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची। यह हादसा कमल विहार में हुआ है। एक स्कूटी पर तीन लड़कियां सवार थी। स्कूटी का संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर से टकरा गई,जिससे युवती की सिर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 18 वर्षीय आलिया खान पिता रमजान खान के रूप में हुई है। शहर के चौरसिया कॉलोनी के रहने वाली है। वहीं अन्य दो स्कूटी सवार घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मृतका आलिया खान चौरसिया कॉलोनी में रहती थी। वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
राजधानी रायपुर में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रही युवती आलिया खान की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा?
रायपुर में भीषण सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई स्कूटी, युवती का सिर धड़ से हुआ अलग,

बुधवार को आलिया अपनी दो दोस्तों के साथ स्कूटी से कमल विहार की ओर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि आलिया का सिर लोहे के एंगल से टकराकर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अन्य दो लड़कियां घायल
स्कूटी पर सवार अन्य दो लड़कियों को सिर और पैरों में चोटें आईं। हालांकि उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page