*मोदी को राष्ट्रपति दिसानायके ने किया ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोलंबो । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रीलंका सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया है। श्रीलंका की यात्रा पर गए श्री मोदी को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने शनिवार को कोलंबो में एक समारोह में ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया और इस सम्मान के प्रतीक पदक को उनके गले में पहनाया। प्र्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए श्रीलंका की जनता और राष्ट्रपति दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल उनका (मोदी का) बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, “श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा मुझे ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, बल्कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यह भारत और श्रीलंका के लोगों के बीच गहरी मित्रता और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। मैं इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति, सरकार और श्रीलंका के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।” श्रीलंका सरकार ‘श्रीलंका मित्र विभूषण” का पदक ऐसे व्यक्तियों को देती है, जिसने उसकी राय में देश के लिए विशेष मित्र और हितैषी का कार्य किया हो। श्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर बैंकॉक से शुक्रवार शाम को कोलंबो पहुंचे। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर सहित पांच शीर्ष मंत्री श्री मोदी के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page