Home / छत्तीसगढ़ / *विधायक कुंवर सिंह निषाद नन्ही बच्ची की चोटी बनाते नजर आए, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल*

*विधायक कुंवर सिंह निषाद नन्ही बच्ची की चोटी बनाते नजर आए, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बालोद. (सियासत दर्पण न्यूज़) गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह नन्ही बच्ची की चोटी बनाते नजर आ रहे हैं. अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

वीडियो उनके गृह नगर अर्जुन्दा का बताया जा रहा है. नवरात्र के शुभ अवसर पर ज्योति विसर्जन में शामिल होने पहुंचे विधायक ने नन्ही बच्ची के बाल खुद संवारे, जो वहां मौजूद लोगों के दिल को छू गया. इस भावुक क्षण को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.

बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब विधायक निसाद का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आया हो. इससे पहले भी उनके सादगी भरे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. इन वीडियो में उनकी जमीन से जुड़ी हुई सहज और आत्मीय छवि झलकती है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page