*खरीदी के बहाने महिलाएं कर रही थीं जेवर चोरी, 23 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी जब्त*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बिल्हा स्थित सोने-चांदी की दुकान में तीन महिलाएं खरीदारी के बहाने आकर तीन साल से चोरी कर रही थीं। इधर, दुकान में लगातार घाटे के कारण संचालक परेशान था। जब उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज देखा, तो महिलाएं सोने के जेवर चोरी करती दिखीं। संचालक ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की। इसके बाद पुलिस और दुकान संचालक उन पर नजर रखे हुए थे। दुकान में खरीदारी के लिए पहुंचते ही पुलिस ने आरोपित महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ में महिलाओं के कब्जे से 23 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी जब्त हुआ है। कुछ जेवर उन्होंने बेच दिए हैं। आरोपित महिलाओं और उनके सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बिल्हा में रहने वाले मनोहर जायसवाल व्यवसायी हैं। उनकी बिल्हा में शिवशंकर ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। व्यवसायी ने बताया कि उनकी दुकान से सोने-चांदी के जेवर लगातार चोरी हो रहे थे। सामान मिलाने पर इसकी जानकारी उन्हें हुई। इसके बाद उन्होंने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी का फुटेज चेक किया, तो दो अप्रैल के फुटेज में तीन महिलाएं जेवर चोरी करती दिखीं। व्यवसायी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस भी महिलाओं की जानकारी जुटा रही थी। रविवार को महिलाएं फिर से उसी दुकान में खरीदारी के बहाने आईं। व्यवसायी ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। फुटेज दिखाकर उनसे पूछताछ की गई। तब महिलाओं ने बताया कि वे तीन साल से उसी दुकान में खरीदारी के बहाने आकर चोरियां कर रही थीं। कुछ जेवर को उन्होंने एक महिला के पति के माध्यम से बेच दिया है। महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 23 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर जब्त किए है। तीनों महिलाओं और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है। डीएसपी अनिता प्रभा मिंज ने बताया कि मामले में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है। फिलहाल 23 तोला सोना जब्त हुआ है। आगे और भी जेवर मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, आरोपित ने और भी दुकानों से चोरी की होगी। इसकी जांच चल रही है। चोरी के मामले को सुलझाने वाली टीम में बिल्हा थाना प्रभारी उमेश कुमार साहू, एसीसीयू के निरीक्षक अजहर, प्रधान आरक्षक बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन कश्यप, अविनाश कश्यप, बोधु कुम्हार, महिला आरक्षक जिवंती भगत, सुनीता पाटले शामिल रहे।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page