*साय मंत्रिमंडल का विस्तार के संकेत,बनाये जा सकते है नए मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष व 16 संसदीय सचिव के नियुक्त करने की भी चर्चा जोरो पर है*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल तक होने के संकेत हैं। आठ अप्रैल यानी आज छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर में दौरा है। इसके साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश भी आ रहे हैं। ये दोनों नेता रायपुर में नौ अप्रैल को संगठन की बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर संभाग से भाजपा विधायक अमर अग्रवाल और दुर्ग संभाग से विधायक गजेंद्र यादव का मंत्री बनना लगभग तय है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद इन दोनों नामों पर सहमति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, निगम-मंडलों में नियुक्ति की बाद विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी। इंटरनेट मीडिया में एक मैसेज भी प्रसारित हो रहा है। इसमें अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने की चर्चा है।इसके अलावा 16 संसदीय सचिव के नियुक्त करने की भी चर्चा है। संसदीय सचिव को लेकर जिन नेताओं का नाम है। उनमें रायमुनि भगत, चैतराम अटामी, धर्मजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, भावना बोहरा, गोमती साय, मोतीलाल सिन्हा, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, दीपेश साहू, प्रबोध मिंज, सुशांत शुक्ला, रोहित साहू, रिकेश सेन, नीलकंठ टेकाम, संपत अग्रवाल या राजेश अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

  • Related Posts

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन,रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव…

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page