*अजय देवगन की रेड 2 का ट्रेलर लॉन्च*

3

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अजय देवगन एक बार फिर इंडियन रिवेन्यू सर्विस (आईआरएस) ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में लौट आए हैं। फिल्म ‘रेड 2’ का रोमांचक ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें वे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। इस बार उनका निशाना रितेश देशमुख द्वारा निभाया गया एक ताकतवर और भ्रष्ट राजनेता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पटनायक इस नेता की सच्चाई को उजागर करने के लिए चुनौतियों का सामना करते हैं। फिल्म में वाणी कपूर अमय पटनायक की पत्नी की भूमिका में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला अपने दमदार अभिनय से कहानी को और गहराई देंगे।

3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page