*रायपुर,हाइड्रोलिक बंद होने से 40 फीट से नीचे गिरे युवक, एक की मौत,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के दम्मानी कॉलोनी में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झंडा बांधते समय ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक अचानक बंद हो जाने से दो युवक करीब 35 से 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर झंडा बांधने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान झंडा बांधने के लिए ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक का उपयोग किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ओवरलोड होने के कारण हाइड्रोलिक अचानक बंद हो गया, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े। मृतक युवक का नाम नितुल बताया गया है, जबकि घायल युवक का नाम सागर है। सागर को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में घटना के बाद मातम का माहौल है।

  • Related Posts

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जामा मस्जिद ट्रस्ट कमेटी, हलवाई लाईन,रायपुर जिला रायपुर छ.ग. के मुतवल्ली का कार्यकाल दिनांक 15.10.2025 को समाप्त होने के कारण नवीन मुतवल्ली चुनाव…

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में टीचर और चपरासी ने मिलकर 34 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने गवर्नमेंट जॉब का फर्जी नियुक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page