*रायपुर,,विष्णु देव साय ने कहा- हर पात्र परिवार को पक्का घर देगी सरकार*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पीएम आवास योजना के लाभ के दायरे में आने वाले हर पात्र परिवार को सरकार पक्का और सुरक्षित मकान देगी। यह हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। इसके लिए सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले। दो दिन के बस्तर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह बातें मंगलवार को कहीं। उन्होंने शहर से दो किलोमीटर दूर ग्राम घाटपदमूर में 15 से 30 अप्रैल तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana) अंतर्गत आवास प्लस-2 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी चलने वाले मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव एवं विनायक गोयल भी उपस्थित थे। घाटपदमूर के कुछ हितग्राहियों के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्वयं सर्वेक्षण भी किया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना से उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कुछ अवसरों पर मुख्यमंत्री साय भावुक भी हुए। मुख्यमंत्री जब हितग्राही शिलोमणि कश्यप के घर पहुंचे, तो उसने बताया कि उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार वर्षों से पक्के मकान का सपना देख रहा था, जो अब इस योजना के तहत पूरा होता नजर आ रहा है। यह सुनकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए।ग्रामीणों ने बताया कि इससे वो अपने दैनिक खर्चों के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए भी कुछ बचत कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना था कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता विकास को गति देने के साथ ही आम जनता की मांगों और समस्याओं का निराकरण करना है, जिसके लिए सुशासन तिहार शुरू किया गया है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायपुर 2 के CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए 100% परीक्षा परिणाम दर्ज किया…

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    सियासत दर्पण न्यूज़ बिलासपुर से डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,हिदायत अली की 86वीं जयंती एवं स्टैण्ड बॉल के 18वें स्थापना दिवसमुख्य अतिथि का वक्तव्य- पूर्व कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *रायपुर,,पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 रायपुर का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *हिदायत अली जयंती एवं स्टैण्ड बॉल स्थापना दिवस समारोह,,डॉ. शाजिया अली की रिपोर्ट*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान’*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *बीजापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    *10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी*

    You cannot copy content of this page