Home / National / *मोदी ने मस्क से दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा*

*मोदी ने मस्क से दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी उद्योगपति एवं अमेरिकी प्रशासन में प्रशासनिक सुधार एलन मस्क से टेलीफोन पर बात की और प्रौद्योगिकी एवं नवान्वेषण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की। श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा,“एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों के बारे में बात की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन में हमारी बैठक के दौरान हमने जिन विषयों को कवर किया था। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page