Home / भिलाई छत्तीसगढ़ / *भिलाई,विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर का आयोजन*

*भिलाई,विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर का आयोजन*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भिलाई नगर।सियासत दर्पण न्यूज़, भिलाई विधानसभा अंतर्गत सेक्टर -7 वार्ड 67 में आज प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी योजना ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के तहत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय भी आज इस शिविर में शामिल हुए।

श्री पाण्डेय ने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है। आज शिविर स्थल पर केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मिलते हुए उनके अनुभव को जाना व उपस्थित अधिकारियों से चर्चा कर जन समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक बातचीत की। साथ ही केंद्रीय योजनाओं से वंचित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने आह्वान किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कोई भी व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। कई बार जागरूकता की कमी या फिर किसी दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसलिए ये मोदी की गारंटी गाड़ी हर क्षेत्र में जा रही है। संकल्प यात्रा सरकार की योजनाओं की संतृप्ति प्राप्त करने के लिए विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

इस दौरान मुख्य रूप से तिलकराज यादव, कांति वर्मा, गोल्डी सोनी, बी पद्मनाभन, प्रेम प्रसाद, रवि कश्यप, सईदा परवीन, शांति साहू, सविता नाहक एवं पिंकी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आमजन हितग्राही उपस्थित थे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page