Home / राजधानी / *गणेशोत्सव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 146 जेल भेजे*

*गणेशोत्सव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 146 जेल भेजे*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

इनमें पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 132 लोगों पर कार्रवाई की गई, जबकि तिल्दा-नेवरा में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका में 14 लोगों को जेल भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त की मॉनीटरिंग में अभियान

पश्चिम क्षेत्र में अभियान पुलिस उपायुक्त रॉबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया।

पुलिस ने चाकूबाजी, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हांकित कर कार्रवाई की। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किए गए और लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी कराई गई।

अभियान के दौरान टिकरापारा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, कबीर नगर, डीडी नगर, मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कबीर नगर थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत भी 212 कार्रवाई की गई।

तिल्दा-नेवरा में 14 लोगों को जेल

इधर, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने 13 सितंबर को विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने ऐसे लोगों की पहचान की, जिनसे विवाद, मारपीट या क्षेत्र की शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने 14 लोगों को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद 14 लोगों को जेल भेज दिया गया।

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page