Home / राजधानी / *रायपुर ड्रग्स सप्लाई का UP कनेक्शन, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

*रायपुर ड्रग्स सप्लाई का UP कनेक्शन, मास्टरमाइंड गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने जौनपुर से ऋषभ सोनकर (23) को गिरफ्तार किया है।

ऋषभ न्यू कॉलोनी हुसैन बाग, थाना लाइन बाजार, जिला जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया है। पुलिस अब मोबाइल की जांच और पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

अब पढ़ें क्या है पूरा मामला

दरअसल, 27 जुलाई 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुरा स्थित गढ़ही तालाब के पास कार्रवाई की थी।

पुलिस ने मौके से छन्नू वर्मा (21) और राहुल देव सारवा (20) को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से 52 नग कोडिस्टार एंड एनएफ सिरप और 75 नग स्पास्मो एंड प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल जब्त किए गए थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में मिला यूपी का लिंक

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने नशीली दवाओं की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि प्रतिबंधित नशीली दवाएं उन्हें जौनपुर निवासी ऋषभ सोनकर से मिली थीं।

इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर जौनपुर में दबिश दी। यहां से पुलिस ने ऋषभ सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब ऋषभ से पूछताछ कर रही है कि वह नशीली दवाएं कहां से हासिल करता था और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई पहुंचाता था। उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page