Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *बिलासपुर,फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने प्रकृति की गोद में पिकनिक मनाया*

*बिलासपुर,फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम के बच्चों ने प्रकृति की गोद में पिकनिक मनाया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल राजेंद्र नगर के बच्चों ने इस बार प्रकृति की गोद में पिकनिक मनाते हुए अपने दिन को खास बनाया। सुबह पार्क जाते ही सभी ने फलो और लीची जूस का आनंद लेते हुए विभिन्न खेलो जैसे फिसल पट्टी, बास्केट बाल, क्रिकेट, आधुनिक झूले जैसे पुरे पैकेज का खूब आनंद उठाया।
बिलासपुर के राजकिशोर नगर में स्थित क्रेडा द्वारा संचालित एनर्जी शिक्षा पार्क, मे बच्चों ने साइंस के विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत कितने तरह से आप एनर्जी बना सकते है या बनाने की विधि है के बारे में पूरे विस्तार से उसके छोटे से डेमो द्वारा सिखा।

इसके साथ ही गार्डन का लुफ्त उठाते हुए बच्चों ने एक्वेरियम हाउस ( मछली घर) मे विभिन्न प्रजाति सुंदर सुंदर मछलीयो के बारे मे जाना।

पिकनिक मे जाने की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए फिर वह दिन भी आ गया जब बच्चों को पिकनिक मे ले जाया गया।जैसे ही उनके कदम गार्डन की घास वाली जमीन पर पड़ी लगा मानों प्रकृति की गोद में बैठ गए हों। यहां चारोंओर सिर्फ हरियाली थी।

इसके बाद बारी— बारी से सभी का लुत्फ उठाने को मिला, जिससे बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। जब बच्चे खेलते— खेलते थकने को हुए तो बच्चों को स्मृति वन पार्क लेजा कर सबको बैठाया गया और फिर एक से बढ़कर एक व्यंजन के साथ भोजन परोसा गया। एक बार फिर सभी प्रकृति की गोद पर बैठे और भोजन का आनंद लिया। कुछ देर सुस्ताने के बाद एक बार फिर उनका खेलकूद शुरू हुआ। इस बार तो कक्षा शिक्षिकाओं और अपने सहपाठियों के साथ बहुत से खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम शाला निर्देशक एवं प्रधानाचार्या मोहम्मद इमरान खान और शाला निर्देशिका रूहीना मेमन एवं सभी शिक्षकगण के निर्देशन में पिकनिक का ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। शाला निर्देशिका रूहीना मेमन ने बच्चों एवं सभी शिक्षकों के साथ खेल में उनका साथ दिया और बच्चों को खेल के फायदे भी बताए। कार्यक्रम के दौरान बच्चे बहुत उत्साहित नजर आ रहे थे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page