*रायपुर,मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना*

श्रद्धालु पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे

विधायकों ने दिखाई भारत गौरव टुरिस्ट ट्रेन को हरी झण्डी

श्रद्धालुओं में उत्साह, कहा मुख्यमंत्री ने बुजुर्गाे का किया सपना पूरा

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर पांच साल के लम्बे अंतराल के बाद मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना शुरू हुई है। योजना के तहत आज बिलासपुर जिले के 775 यात्रियों का पहला जत्था पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले के तीर्थ यात्री बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचे जहां पर जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन को बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा रवाना किया गया। तीर्थ यात्रा की बरसो पुरानी अभिलाषा पूरी होने पर बुजुर्गाे के आंखों की चमक देखते बन रही थी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार मौजूद थे।

विधायक श्री धरमलाल कौशिक और सुशांत शुक्ला ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे बुजुर्गाे से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा ही नहीं बल्कि नागरिकों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जैसी कल्याणकारी योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों के बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं वे श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए लोगों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। यह योजना शुरू कर सरकार ने अपना एक और वादा निभाया है।

बुजुर्गाे की आंखों में बरसो से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी
पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्गाे की आज बरसो पुरानी तीर्थ यात्रा की अभिलाषा पूरी हुई है। तीर्थ यात्रा को लेकर उनमें खासा उत्साह देखा गया। सभी समय से पहले ही स्टेशन पहुंच चुके थे। स्टेशन पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। 65 वर्षीय श्रीमती अम्बे सिंह बिलासपुर से यात्रा पर निकली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहले रामलला दर्शन योजना शुरू की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू कर मुख्यमंत्री ने हम सब बुजुर्गाे की सुध ली है। पंडित ईश्वर पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि एक निश्चित उम्र के बाद हर किसी बुजुर्ग का सपना होता है कि तीर्थ यात्रा दर्शन के लिए जाए लेकिन पैसों की कमी के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है। इस योजना से हमारा सपना पूरा हुआ है।
सिरगिट्टी से यात्रा पर जा रहे चन्द्रपाल सिंह राजपूत ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों के लिए तीर्थ यात्रा पर जाना सपने जैसे होता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हमारा यह सपना पूरा किया है। जोरापारा सरकण्डा निवासी श्री धनी राम अग्रवाल भी सपत्निक यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना बुजुर्गाे के लिए अमूल्य अवसर है। जगन्नाथ पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क दर्शन की खुशी साझा करते हुए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया। यात्रा के दौरान शासन द्वारा तीर्थयात्रियों को भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

  • Related Posts

    *रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

    अंतिम तिथि 31/07/2025 रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन/सदस्य मोहम्मद असलम खान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि,हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई द्वारा हज 2026…

    *यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग हेतु एंट्रेंस परीक्षा का रायपुर में आयोजन,सम्पन्न*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा आज प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र दूसरा माला, एस ग्लोबल, मिनोचा पेट्रोल पंप के सामने जी. ई. रोड तेलीबांधा रायपुर (छ0ग0) में, हज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

    *रायपुर,हज-2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन की प्रक्रिया शुरू*

    *यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग हेतु एंट्रेंस परीक्षा का रायपुर में आयोजन,सम्पन्न*

    *यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग हेतु एंट्रेंस परीक्षा का रायपुर में आयोजन,सम्पन्न*

    *रायपुर,,धर्म के नाम पर सत्ता पाने वालों का असली रूप आया सामने,,।मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,धर्म के नाम पर सत्ता पाने वालों का असली रूप आया सामने,,।मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्ति : क्षमा देवी साहू बनीं प्रदेश सहमंत्री,,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में नई नियुक्ति : क्षमा देवी साहू बनीं प्रदेश सहमंत्री,,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *कांकेर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में गणेश तिवारी को सौंपा गया संगठन महामंत्री का दायित्व*

    *कांकेर,,अखिल भारतीय हिंदू परिषद में गणेश तिवारी को सौंपा गया संगठन महामंत्री का दायित्व*

    *जगत गुरु रूद्र कुमार जी पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया,,, गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *जगत गुरु रूद्र कुमार जी पूर्व कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया,,, गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    You cannot copy content of this page