Home / छत्तीसगढ़ / *शादी समारोह, में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत*

*शादी समारोह, में सेव-बूंदी खाने के बाद बिगड़ी 51 लोगों की तबीयत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कोरबा । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमा गांव के पहरी पारा में आयोजित एक विवाह समारोह में पालिथीन में पैक सेव बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 43 बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त लगने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल उपचार शुरू किया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल सभी का उपचार जारी है। डीन डॉ. केके सहारे ने जानकारी दी कि सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं और 24 घंटे ऑब्जरवेशन में रखने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page