*बंगलादेश ने जिम्बाब्वे पर 217 रनों की बढ़त के साथ मैच पर बनाई पकड़*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

चटगांव । (सियासत दर्पण न्यूज़) शादमान इस्लाम (120) और मेहदी हसन मिराज (104) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत बंगलादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को जिम्बाब्वे पर पहली पारी के आधार पर 217 रनों की बढ़त हासिल कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली हैं। बंगलादेश ने कल के सात विकेट पर 291 से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में विन्सेंट मसेकेसा ने तैजुल इस्लाम (20) को आउट जिम्बाब्वे को आठवीं सफलता दिलाई इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तनजीम हसन साकिब ने मेहदी हसन मिराज के साथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवें विकेट के लिये 96 रनों की साझेदारी कर बंगलादेश को बड़ी बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान मेहदी हसन मिराज ने अपना शतक पूरा किया। वेस्ली मधेवेरे ने साकिब (41) को आउटकर इस साझेदारी का अंत कर दिया। बंगलादेश का आखिरी विकेट मेहदी हसन मिराज के रूप में गिरा। मेहदी हसन मिराज ने 162 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 104 रनों की शतकीय पारी खेली। बंगलादेश की पूरी टीम ने 129.2 ओवर में 444 रन पर समिट गई। इसी के साथ बंगलादेश को जिम्बाब्वे के पहली पारी में बनाये गये स्कोर के आधार पर 217 रनों की बढ़त मिल गई है। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी, वेलिंग्टन मसाकाट्जा, वेस्ली मधेवेरे और ब्रायन बेनेट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। विन्सेंट मसेकेसा को पांच विकेट मिले। उल्लेखनीय है कि जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page