Home / राजधानी / *रायपुर,काली आंधी के बाद राजधानी में देवेन्द्र नगर में भारी भरकम शेड कार के ऊपर गिरा कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर और साथी जुटे मलबा हटाने में,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

*रायपुर,काली आंधी के बाद राजधानी में देवेन्द्र नगर में भारी भरकम शेड कार के ऊपर गिरा कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर और साथी जुटे मलबा हटाने में,,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजधानी के सैकड़ों लोग भिड़े बचाव कार्यों में… देवेंद्रनगर चौक की,जहां पूरा शेड कार पर गिरा

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,भयंकर काली आंधी के बाद राजधानी में जगह-जगह सड़कों पर पेड़, होर्डिंग्स और शेड गिरे हुए हैं। तूफान थमने के बाद सभी जगह आसपास के सैकड़ों लोग बचाव कार्यों में भिड़ गए हैं। इनकी तस्वीरें आने लगी हैं।

बड़ा रेस्क्यू आपरेशन देवेंद्रनगर चौक पर चल रहा है। वहां धूप से बचाने वाला पूरा शेड उड़कर गिरा है। एक कार भी चपेट में आई, लेकिन मौके से खबर आई है कि सभी सुरक्षित हैं। देवेंद्र नगर चौक पर मौदहापारा के कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर और टीम सड़क से शेड का मलबा हटाने में जुट गई है।शेख मुशीर के साथ जोन कमिश्नर भी मौके पर हैं। देवेंद्रनगर से भी काफी युवा वहां पहुंच रहे हैं। ऐसी ही स्थिति शहर में कई जगह बताई गई है, लेकिन तस्वीरें और सूचना फिलहाल अब तक जो तस्वीर सामने आ रही है, वह बताती है कि नुकसान तो सभी जगह हुआ है। लेकिन यह घने इलाके में कम तथा रायपुर के आउटर में ज्यादा है। इस आंधी के फैलाव के बारे में यह जानकारी आ रही है कि रायपुर शहर, आसपास का दस किमी का इलाका तथा उत्तर यानी बिलासपुर की ओर शहर से लगभग 45 किमी दूर तक इसका असर देखा गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page