*रायपुर,,जल्द ही अफ्रीकन नस्ल ’बोयर’ के बकरा-बकरी नजर आएंगे,,जिनका वजन 80 से100 किलो तक होगा*

अफ्रीकन बोयर नस्ल से कृत्रिम गर्भाधान का नवाचार

 रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आर्थिक आय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और गरीब किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से बकरी पालन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रशासन ने अभिनव पहल की है। अब जिले में जल्द ही अफ्रीकन नस्ल ’बोयर’ के बकरा-बकरी नजर आएंगे, जिनका वजन स्थानीय नस्ल की तुलना में तीन से चार गुना अधिक होगा है। इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम मिलेगा। बकरी पालन आर्थिक रूप से कमजोर और छोटे किसानों के लिए ’एटीएम’ की तरह कार्य करता है। इसे पालना आसान होता है और जरूरत पड़ने पर बेचकर तत्काल नकद आय अर्जित की जा सकती है। स्थानीय नस्ल के बकरों का अधिकतम वजन 20 से 25 किलोग्राम तक होता है, लेकिन अब कृत्रिम गर्भाधान से अफ्रीकन बोयर जैसे भारी भरकम नस्ल के बकरा-बकरी पालने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिनका वजन 80 से 100 किलो तक होता है।

प्रशासन की  नवाचार पहल से मिलेगी आर्थिक मजबूती

कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा 7800 सीमेन डोज मंगवाए गए हैं, जिनमें भारतीय नस्ल जमुनापारी, सिरोही, बारबरी के साथ पहली बार अफ्रीकन बोयर नस्ल के सीमेन भी शामिल हैं। ये सीमेन उत्तराखंड लाइव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, ऋषिकेश के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना में जिला पशु रोगी कल्याण समिति से भी आर्थिक सहयोग मिला है।

वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. सी.के. मिश्रा ने बताया कि, यह पहली बार है जब अफ्रीकन बोयर नस्ल का सीमेन सरगुजा में उपलब्ध कराया गया है। सफेद रंग की इस नस्ल का गला और सिंग तक का भाग कत्थई रंग का होता है। वजन अधिक होने के कारण बकरी पालन से ग्रामीणों को लाभ भी अधिक मिलेगा।

सफल नवाचार का सरगुजा जिले के हर ब्लॉक में होगा विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे पहले सूरजपुर और सरगुजा जिले में बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान की शुरुआत की गई थी। अब इस नवाचार को मिली सफलता के बाद सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों में इसे लागू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों को बेहतर नस्ल की बकरी पालने और उससे अधिक आय प्राप्त होने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बकरी पालन से किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर कदम
यह पहल न केवल ग्रामीणों को अतिरिक्त आय प्रदान करेंगे, जिससे बकरी पालक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रशासन और पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से अब बकरी पालन सिर्फ आजीविका नहीं, बल्कि समृद्धि का जरिया बनता जा रहा है।
  • Related Posts

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    विकास उपाध्याय ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा नाली के स्लैब के ऊपर दीवार खड़ी करना अवैध प्रक्रिया संबंधित अधिकारी पर तत्काल हो कार्यवाही रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, (छत्तीसगढ़) पूर्व संसदीय…

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का खुलासा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में हुआ है। मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतरराज्यीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,भाजपा सरकार में अधिकारी बिना परीक्षण के ही नाली के स्लैब के ऊपर 40 लाख रूपये की दीवार खड़ी कर दिये हैं*

    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 3 views
    *बिलासपुर लूट कांड का मिर्जापुर में खुलासा : पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 4 अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार*

    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत,पति घायल*

    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *धमतरी में मधुमक्खियों का कहर, छात्र सहित 5 घायल*

    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका : मुख्यमंत्री साय*

    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    • By SIYASAT
    • February 19, 2026
    • 4 views
    *छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान*

    You cannot copy content of this page