*सुशासन तिहार: समस्याओं का त्वरित समाधान*

ग्राम खुझी की महिलाओं के सपने हुए साकार

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शासन में आम जनता के समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुशासन तिहार संचालित की जा रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के सुदूर ग्राम खुझी में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगों का समाधान हुआ है। इससे गाँव में उत्साह और खुशी का माहौल है।

शौचालय निर्माण की स्वीकृति से मिली गरिमा
ग्राम खुझी की नवविवाहित बहू श्रीमती सबिता ने बताया कि उनके घर में शौचालय न होने से उन्हें काफी असुविधा होती थी। सुशासन तिहार में उन्होंने समाधान पेटी के माध्यम से अपनी समस्या को लेकर आवेदन किया। जिला प्रशासन की संवेदनशीलता की वजह से महज 18 दिनों में सर्वे कराया गया और पात्र पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ द्वारा उन्हें शौचालय निर्माण के लिए पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सबिता ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताते हुए कहा, शासन की पहल ने महिलाओं की गरिमा और स्वास्थ्य के लिए एक सशक्त कदम उठाया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से सपना होगा साकार
खुझी ग्राम की ही श्रीमती श्याम पति ने सुशासन तिहार के पहले चरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। उनका कच्चा मकान बारिश में उनके परिवार के लिए असुरक्षित हो जाता था। उनके आवेदन पर त्वरित प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे और स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। जिससे अब उन्हें जल्द ही पक्का मकान मिलने जा रहा है। श्याम पति ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता और सुशासन तिहार ने हमारा सपना पूरा कर दिया।

सुशासन तिहारः जनता और सरकार के बीच सेतु
यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की बुनियादी समस्याओं के समाधान का माध्यम बन गया है। पारदर्शिता, सहभागिता और त्वरित समाधान की इस पहल से नागरिकों में विश्वास जागी है।
  • Related Posts

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व…

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 6 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 5 views
    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page