Home / National / *किसानों की समस्याएं दूर करने व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता : यादव*

*किसानों की समस्याएं दूर करने व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता : यादव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

भोपाल।(सियासत दर्पण न्यूज़) मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आज कृषि उद्योग समागम आयोजन के पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने और उचित फसल प्रबंधन के लिए व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता है और इसी को देखते हुए अंचल वार इस प्रकार के आयोजन की योजना है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि आधुनिक तकनीक की मदद से कृषि विकास के लिए आज मंदसौर की सीतामऊ विधानसभा में बड़ा आयोजन किया जा रहा है। कई बार जब उत्पादन अधिक हाे जाता है तो किसानों को या तो औने-पौने दामों पर अपनी फसलें बेचनी पड़ती हैं या फिर फसल को फेंकना पड़ता है। ये बहुत दुखद स्थिति होती है। उन्होंने कहा कि अब हम नई तकनीक अपना कर कृषि क्षेत्र में और विकास कर सकते हैं। इस प्रकार की दुखद परिस्थितियों से निपटने और उचित कृषि प्रबंधन की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, ताकि किसानों को इस प्रकार की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की अंचल वार आयोजन की योजना है। मालवा अंचल के मंदसौर के बाद महाकौशल अंचल के जबलपुर, चंबल अंचल और उसके बाद भोपाल के पास सीहोर में अक्टूबर में इस प्रकार के बड़े आयोजन की योजना है। इसके पीछे भाव ये है कि खाद्य और कृषि प्रसंस्करण में भी मध्यप्रदेश आगे जाए। उन्होंने अपील की कि जो लोग इस क्षेत्र में आगे आना चाहते हैं, वे इन आयोजनों में भाग लें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page