*विराट कोहली के संन्यास लेने से हिनाया के भावुक सवाल पर कोहली ने प्यार भरा जवाब दिया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने 12 मई को सोशल मीडिया के जरिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर प्रशंसकों को चौंका दिया था। प्रशंसकों को उनके इस फैसले से काफी निराशा हुई थी। इस खबर ने न केवल फैंस, बल्कि पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की 8 साल की बेटी हिनाया को भी हैरान कर दिया था। हरभजन ने हाल ही में एक भावुक किस्सा साझा किया, जिसमें हिनाया ने कोहली से उनके संन्यास के बारे में सवाल किया। हरभजन के पास इसका कोई जवाब नहीं था। हिनाया ने कोहली को सीधे मैसेज भेजकर लिखा कि मैं हिनाया, विराट। आपने संन्यास क्यों लिया? कोहली ने बड़े ही प्यार से जवाब दिया कि बेटा, अब समय हो गया है। इस जवाब ने हरभजन और हिनाया के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page