*रायपुर,,कमजोर पड़ा मानसून,गर्मी उमस से लोग परेशान…*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बस्तर संभाग में 27 मई को दस्तक देने के बाद मानसून की गतिविधियां ठहर गई हैं। पिछले आठ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। रायपुर समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अब तक मानसून की एंट्री नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में सूखा मौसम बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है, जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में स्थानीय स्तर पर वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अरब सागर से आने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर हो गई हैं, जिससे मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। अगले चार से पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ में।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page