*समाधान शिविर में किसानों से फसल बीमा की 20% राशि वसूली का मामला गरमाया,सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सौरभ सतपथी
सियासत दर्पण न्यूज़ सरायपाली

सरायपाली, सियासत दर्पण न्यूज़,,समाधान शिविर, 29 मई 2025 में किसानों की मांग को अबतक प्रशासन ने किया नजर अंदाज

सरायपाली। बीते दिनों समाधान शिविर में किसानों ने पटवारी सामर गिरी गोस्वामी एवं ग्राम सेवक पैकरा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि फसल बीमा की 20% राशि उनसे अवैध रूप से वसूली जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया है कि यह वसूली नियमानुसार नहीं है और उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है, जिससे किसान वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

किसानों ने समाधान इस संबंध में शिविर प्रभारी को दिए कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन में लिखा है।

उक्त आवेदन में उल्लेख पटवारी और ग्राम सेवक द्वारा जबरन वसूली की जा रही है। इससे किसान मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं और उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

आवेदन पर जितेन्द्र प्रधान, विद्याधर साहू, लिंगराज बरिहा सहित कई किसानों के हस्ताक्षर हैं। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

बड़ा आरोप

फसल बीमा की 20% राशि किसानों से वसूली का आरोप

पटवारी और ग्राम सेवक पर नियमों के विरुद्ध वसूली करने का आरोप

किसानों की मांग – वसूली पर रोक लगे और दोषियों पर कार्रवाई हो

इधर जिले में चल रहे निरंकुशता पर

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार:
इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई होगी और उन्हें राहत मिलेगी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page