*सरायपाली- गोपनाथ निजी स्कूल पर मनमानी का आरोप,सौरभ सतपथी सियासत दर्पण न्यूज़ सरायपाली*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सौरभ सतपथी सियासत दर्पण न्यूज़ सरायपाली

सरायपाली, सियासत दर्पण न्यूज़,कहते है किसी भी व्यक्ति को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है, गुरु ही वो सख्श होते है जो सही और गलत के बीच के अंतर को अपने बच्चों को बताते है, शिष्य के लिए गुरु भगवान स्वरूप होते है लेकिन आज कल कुछ शैक्षणिक संस्थानों के गुरु शिक्षा को अपना धंधा बना लिए है और अपने अधिक लाभ के लिए स्कूली बच्चों का शोषण करने में भी नहीं कतरा रहे हैं, ताजा मामला सरायपाली अन्तर्गत जोगनीपाली स्थित गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर निजी स्कूल का है जहां के संचालक और प्राचार्य पर स्कूली बच्चों के पलकों ने कई गंभीर आरोप लगाए है, उनका आरोप है की तय फिश जमा करने के बाद भी उनसे और राशि की मांग की जाती है, और राशि नहीं देने पर स्कूल के प्राचार्य जाग्येसेनी मिश्रा द्वारा कई बच्चों को परीक्षा में बैठने से वंचित कर दिया गया, साथ ही स्कूल परिसर में साफ सफाई नहीं रहती है, यहां के बच्चे गंदगी के साए में पढ़ाई करने को मजबूर रहते है, बच्चों को बासी पानी पिलाया जाता है, जिससे बच्चे अक्सर बीमार रहते थे, स्कूल के संचालक गोपनाथ पटेल अक्सर बालिका शयन में बेमतलब आया जाया करते है जो सही मानसिकता को नहीं दर्शाती, स्कूली बच्चों को प्राचार्य द्वारा अभद्र भाषा में सुअर के बच्चे आदि इस प्रकार के गाली देते थे, जिससे बच्चे डरे सहमे रहते थे, वहीं मामले की शिकायत पालकों ने SDM, BEO तथा DEO से करके स्कूल के संचालक और प्राचार्य के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page