*खेल के दौरान इंजुरी सामान्य है इसे सहज न लें : डॉ मार्टिना,,शाजिया अली की खबर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर से शाजिया अली की खबर

बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़ । सी बी रमन खेल विभाग और स्टैण्ड बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित खेलो में होने वाली सामान्य इंजुरी और उसका उपचार पर कार्यशाला हुई जिसमें डॉ मार्टिना जॉन फिजियो और विशेष रूप से फेडेरेशन के अध्यक्ष अरविंद चितौड़िया उपस्थित थे,,

 

मार्टिना ने बताया कि खेलो के दौरान खिलाड़ियों को चोट आना स्वाभाविक है और खिलाड़ी इसे नजरअंदाज कर देते हैं हमे चोट को सहज नहीं लेना चाहिए यही चोट आगे नासूर बन जाती है हमे इन चोटों से बचने के लिए फिजियो से सलाह लेकर शारीरिक एक्सरसाइज करना चाहिए जिससे वह चोट जड़ से खत्म हो ।
इस अवसर पर डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के डीन डॉ शंकर यादव ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने फिजियो से सलाह लेकर शारीरिक एक्सरसाइज करना चाहिए जिससे हमारा खेल कौशल मजबूत हो ।
राष्ट्रीय स्टैंडबॉल अध्यक्ष अरविंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर खुशी हुई इस बात की ज्यादा खुशी होती है कि मैं जब से स्टैण्ड बॉल खेल से जुड़ा तब से यह देख रहा हूं कि स्टैण्ड बॉल फेडरेशन हमेशा अपने खिलाड़ियों को फिजियो के द्वारा खिलाड़ियों को लाभ पहुंचा रहा है ।
स्टैण्ड बॉल फेडरेशन के महासचिव जाविद अली ने कहा कि स्टैण्ड बॉल में स्किल, रनिंग, मूवमेंट और स्पीड है जिससे खेल के दौरान किसी भी खिलाड़ी को चोट न लगे इसके लिए पूर्व में ही इसकी संभावना को दूर करने का प्रयास किया जाता है ।
डॉ शाज़िया अली स्टैण्ड बॉल की कोषाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया और कहा कि समय समय पर हम खिलाड़ियों के हित में ऐसे आयोजन करते है जिससे उनको लाभ हो ।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्टैण्ड बॉल के खिलाड़ी उपस्थित थे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर जिला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली की रिपोर्ट।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page