Home / National / *राजा रघुवंशी का आखिरी Video आया सामने,*

*राजा रघुवंशी का आखिरी Video आया सामने,*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

इंदौर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजा रघुवंशी और सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों जंगल के बीच से निकलते हुए पहाड़ी पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल शिलांग के करीब डबल डेकर रूट पर एक टूरिस्ट के कैमरे में ये दोनों रिकॉर्ड हो गए। देव सिंह नाम के एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम पर राजा और सोनम का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 23 मई के दिन मैं मेघालय के डबल डेकर रूट पर घूमने के लिए गया था, इस दौरान वहां कई वीडियो भी रिकॉर्ड किए। कल जब मैं सारे वीडियो को देख रहा था तो इसमें मुझे इंदौर का वह कपल दिखाई दिया। देव सिंह ने लिखा कि उस समय सुबह के करीब 9.45 बज रहे होंगे, जब हम नीचे उतर रहे थे और राजा और सोनम ऊपर चढ़ रहे थे। सोनम ने वही सफेद रंग की टी शर्ट पहन रखी है, जो राजा की लाश के पास से बरामद हुई थी। उन्होंने लिखा है कि मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो मेघालय पुलिस को राजा मर्डर केस की कड़‍ियां जोड़ने में मदद करेगा। देव सिंह ने लिखा है किे मैंने जब राजा को उस वीडियो में देखा तो मुझे उनके साथ हुई घटना के लिए बहुत बुरा लगा। वो बहुत ही सामान्य लग रहे थे, उन्हें नहीं पता था कि आगे उनके साथ क्या होने वाला है। मेरे पास एक और वीडियो हैं, जिसमें इंदौर के वो तीन लोग भी दिख रहे हैं जो राजा और सोनम से 20 मिनट पहले ऊपर पहुंचे थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page