*होटल के कमरा नंबर 2008 से पांच युवक व दो युवती गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) 18 जून की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन के प्रथम तल पर कुछ संदिग्ध बाहरी युवक रुके हुए है। सिरगिट्टी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल के आगंतुक रजिस्टर की जांच की। कमरा क्रमांक 2008, जो तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, उसकी तलाशी लेने पर कमरे में पाँच युवक और दो युवतियां मिलीं। वहां हुक्का और शराब पार्टी चल रही थी। पुलिस जांच में सामने आया कि कमरे में शराबखोरी के साथ हुक्का पार्टी चल रही थी। पार्टी को और ‘जमाने’ के लिए कोलकाता से दो डांसर बुलाकर नाच-गाना भी कराया जा रहा था। होटल के रजिस्टर में भी गड़बड़ी मिली- कमरा केवल एक नाम पर बुक था लेकिन उसमें सात लोग मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में होटल प्रबंधन पर सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थ सेवन की अनुमति देने के आरोप में कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। साथ ही होटल को नोटिस जारी करते हुए नगर निगम और एसडीएम को पत्र लिखकर आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। युवकों के खिलाफ भी केवल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page