*सरायपाली,,के.जी.कॉन्वेंट.विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सौरभ सतपथी की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ सरायपाली से सौरभ सतपथी की रिपोर्ट

सरायपाली, सियासत दर्पण न्यूज़, स्थानीय विद्यालय के. जी. कॉन्वेंट में अंतर्राष्ट्रीय
योग दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर योगाभ्यास किया

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में हुई। योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और स्वस्थ शरीर व मन के लिए योग के महत्व को विस्तार से समझाया। इस दौरान बच्चों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन को भी शांति और एकाग्रता मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page